परवलपुरअपराधनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगहिलसा

परवलपुर थाना कांड के अभियुक्त की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

नालंदा दर्पण डेस्क। आपसी मारपीट को लेकर दर्ज परवलपुर थाना कांड संख्या-57/26 के नामजद अभियुक्त संजीत कुमार की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गई। मृतक संजीत कुमार परवलपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का निवासी देवनंदन प्रसाद का पुत्र  बताया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 23 मई 2026 की सुबह करीब 3 बजे परवलपुर थाना अध्यक्ष द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। इसके बाद सुबह लगभग 11 बजे उसे न्यायालय में पेशी के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त ने अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की।

पुलिस अभिरक्षा में उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, परवलपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने उसे पावापुरी अस्पताल भेजा। हालत में सुधार नहीं होने पर पावापुरी से पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दंडाधिकारी की उपस्थिति में मृत्यु समीक्षा प्रतिवेदन तैयार कराया गया। साथ ही मेडिकल बोर्ड का गठन कर वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.