नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षाहादसा

अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर वाहनों में किया तोड़फोड़

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के चरुईपर इलाके में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली छात्र को कुचल दिया। जिससे छात्र की मौके पर मौत हो गई।

बताया जाता है कि सुरेंद्र पासवान का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार अपने भाई के साथ स्कूल पढ़ने जा रहा था, तभी सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 पर ट्रक ने अभिषेक कुमार को रौंद दिया। जिससे छात्र अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

An uncontrolled truck crushed a student going to school death on the spot villagers vandalized vehicles by blocking the road 2इस दर्दनाक हादसा की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 सड़क को जामकर हंगामा करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

सड़क जाम होने से स्टेट हाईवे 78 सरमेरा बिहटा सड़क पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई और आने जाने यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नुरसराय थाना पुलिस घटनास्थल कहां पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future