आवागमननालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलखंड का होगा दोहरीकरण, चलेगी 3 नई ट्रेन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही बख्तियारपुर से तिलैया तक 98 किलोमीटर लंबे रेलखंड का दोहरीकरण शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के लिए 2400 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। भारतीय रेलवे बोर्ड के जनरल सेफ्टी डायरेक्टर हरिशंकर वर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ राजगीर का दौरा किया और परियोजना की समीक्षा की।

इस दौरान हरीशंकर वर्मा ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तीन साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में सर्वेक्षण का कार्य तेज गति से चल रहा है। दोहरीकरण के साथ-साथ राजगीर रेलवे स्टेशन को भी अंतर्राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद राजगीर रेलखंड पर तीन नई ट्रेनों को जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी और उनके यात्रा अनुभव को सुगम बनाया जा सकेगा। वर्तमान में राजगीर स्टेशन पर एकमात्र पीट लाइन है। लेकिन जल्द ही एक और पीट लाइन का निर्माण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान वर्मा ने रेलवे अधिकारियों को सुरक्षा एवं परिचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि सभी कार्यों को बारीकी से जांचा-परखा जाए। ताकि रेल परिचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही रेल से जुड़ी मशीनरी की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार