नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचारशिक्षा

Big action: नालंदा जिला शिक्षा विभाग के दो दर्जन बाबुओं का हुआ तबादला

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Big action: जून के अंतिम दिन यानि 31 जून को शिक्षा विभाग के 24 बाबुओं का स्थानांतरण कर दिया गया है। तीन साल या उससे अधिक का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मियों को दूसरे जिले में भेजा गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित रामदेव प्रसाद, सुव्रत बोस, रामनरेश प्रसाद, प्रदुमन तिवारी, हितेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार-1, अनुज कुमार, श्रीकांत कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद, गिरिश प्रसाद, सुमित गौरव को जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास के यहां स्थानांतरित किया गया है। जबकि अशोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार-1 को जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना, चंद्रशेखर सिंह को पीटीईसी मोकामा, रवि पासवान, अजय कुमार-2, अमित कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

जबकि विनोद कुमार-2 को बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज गुलजारबाग, अली राजा को डीईओ ऑफिस पटना, मनोज कुमार को आरडीडी ऑफिस पटना, अश्विनी कुमार, दीपक पांडेय एवं सूर्यमणी कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी पटना के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। इधर दूसरी ओर पीटीईसी बाढ़ से उमेश चंद्र कुमार, डीईओ ऑफिस पटना से धर्मवीर प्रसाद, संजीव रंजन, पटना हाई स्कूल पटना से शैलेश कुमार, अमरेश कुमार सिंह को जिला शिक्षा पदाधिकारी नालंदा के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

अशोक कुमार अकेला को डीईओ ऑफिस पटना से डायट नूरसराय, डीईओ ऑफिस पटना से सतीश कुमार-2, अरूण कुमार सिंह को डीईओ ऑफिस नालंदा, सुग्रीव कुमार को विद्यालय उपनिरीक्षिका बाढ़ से डीईओ ऑफिस नालंदा, दानापुर उपनिरीक्षिका से लक्ष्मण कुमार मोहन को डीईओ ऑफिस नालंदा डीईओ ऑफिस पटना के अरूण कुमार, राजेश चंद्रा, उमेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार को डीईओ ऑफिस नालंदा, आरडीडी ऑफिस से फणी मोहन एवं संजीव कुमार को डीईओ ऑफिस नालंदा, पीटीईसी महेंद्र से भूपेंद्र कुमार को डीईओ ऑफिस नालंदा, बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज से आलोक सुंदर कुमार को डीईओ ऑफिस नालंदा डीईओ ऑफिस रोहतास से धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, जगदीश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार-2, करामत हुसैन तथा राखी कुमारी को डीईओ ऑफिस नालंदा में पदस्थापित किया गया है।

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पटना प्रमंडल ने अपने निर्गत आदेश में कहा है कि संबंधित नियंत्री पदाधिकारी पत्र निर्गत की तिथि से एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित लिपिकों को संपूर्ण प्रभार का आदान-प्रदान करते हुए उन्हें स्थानांतरित कार्यालय में योगदान के लिए विरमित करना सुनिश्चित करें। 7 जुलाई तक विरमित नहीं होने वाले कर्मी को 8 जुलाई से स्वतः विरमित समझा जायेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा