नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

Bihar Education Department: 6-8वीं कक्षा के लिए होगी 1745 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के प्राईमरी स्कूलों में 6ठी से 8वीं कक्षा के लिए भी 1,745 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इस प्रकार प्राईमरी स्कूलों में 7,279 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनमें पूर्ण दृष्टिबाधित, विशेष अधिगम दिव्यांगता, बहु दिव्यांगता, प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात, श्रवण बाधित, वाच्य और भाषा दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता और स्वलीनता संबंधित शिक्षक शामिल हैं।

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा रोस्टर क्लीयरेंस कराया जा रहा है। अगले सप्ताह तक विभाग द्वारा इससे संबंधित अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जायेगी। पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए 5,534 और कक्षा छह से आठवीं तक के लिए 1,745 शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी पद हैं।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को रोस्टर क्लीयरेंस करने के निर्देश दिया है। निर्देश के मुताबिक सभी पद मूल कोटि के होंगे। 50 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से रोस्टर क्लीयरेंस करने को कहा गया है। विशेष शिक्षक के कुल पदों में 50 प्रतिशत आरक्षित पद महिलाओं के लिए होंगे। इन नियुक्तियों में महिलाओं को कोटिवार 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future