नालंदाफीचर्डबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

बिहार शिक्षा विभाग को मिला संशोधित रोस्टर, जानें नालंदा में शिक्षक के कितने पद हैं खाली

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिलों से रिक्त पदों की जानकारी हेतु रोस्टर मंगाए जा रहे हैं। नालंदा जिले से पूर्व में भी रोस्टर भेजा गया था, लेकिन कुछ संशोधनों के साथ अब नया संशोधित रोस्टर भेजा गया है। इसमें मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालयों के शिक्षकों के लिए रिक्तियों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के लिए भेजी गई रिक्तियों में हिंदी विषय के 16, अंग्रेजी और संस्कृत के 9-9, उर्दू के 8, गणित और विज्ञान के 11 और सामाजिक विज्ञान के 5 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं। जबकि चालू रिक्तियों में हिंदी के 69, अंग्रेजी के 57, संस्कृत के 29, उर्दू के 23, गणित और विज्ञान के 126, और सामाजिक विज्ञान के 107 पद रिक्त हैं।

महिलाओं के लिए विशेष रूप से 35 हिंदी, 29 अंग्रेजी, 16 संस्कृत, 12 उर्दू, 64 गणित-विज्ञान और 54 सामाजिक विज्ञान के पद उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए 17 पद और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के लिए 11 पद आरक्षित हैं।

माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9 और 10) में रिक्तियों की संख्या भी उल्लेखनीय है। यहाँ हिंदी के 57, अंग्रेजी के 94, संस्कृत के 77, उर्दू के 79, गणित के 31, विज्ञान के 62, सामाजिक विज्ञान के 31, संगीत के 18, नृत्य के 2, अरबी के 3, फारसी के 8 और अल्पदृष्टिबाधितों के लिए 1 पद की रिक्तियां दर्ज की गई हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.