खोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बिहार शराबबंदी कानूनः 5.50 लाख में 1 लाख लंबित मामलों के निष्पादन की तैयारी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक मामले अदालतों में लंबित हैं। जिनमें पहली बार शराब पीने के आरोपित शामिल हैं। राज्य सरकार ने अप्रैल 2022 में इस कानून में संशोधन करते हुए पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना लेकर छोड़ने का प्रावधान लागू किया। इसके बावजूद 2016 से 2022 के बीच दर्ज मामलों का निपटारा अब भी अधूरा है।

मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस दिशा में तेजी लाने के लिए कदम उठाए हैं। विभाग ने सभी मद्यनिषेध अधीक्षकों और थाना पुलिस को निर्देश दिया है कि वे ऐसे आरोपितों का पता लगाएं और उन्हें समन जारी करें। इसके बाद आरोपितों को विशेष उत्पाद न्यायालयों में पेश कर उनके मामलों का निपटारा किया जाएगा।

बता दें कि राज्य में शराबबंदी अधिनियम के तहत कुल 5.50 लाख मामले लंबित हैं। जिनमें से एक लाख से अधिक वे मामले हैं। जिनमें आरोपित पहली बार शराब पीते हुए पकड़े गए थे। इन मामलों में कई आरोपित जेल की सजा काटने के बाद जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

2022 में जुर्माने का प्रावधान लागू होने के बाद नए मामलों के निपटारे में तेजी आई है। हालांकि पुराने मामलों में प्रगति धीमी रही है। प्रमंडल स्तर पर मद्य निषेध इकाई की टीम द्वारा इन लंबित कांडों की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में यह भी पाया गया कि कानून में संशोधन के बावजूद पुराने मामलों के निष्पादन में अभी कई बाधाएं हैं।

पुराने मामलों के निष्पादन में देरी के पीछे मुख्य कारण कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलता और आरोपितों का अदालती समन का पालन न करना है। विभाग अब इन मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार कर रहा है और तेजी से निपटाने के लिए अतिरिक्त विशेष अदालतें गठित करने पर विचार कर रहा है।

शराबबंदी कानून के प्रभावी कार्यान्वयन और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पुराने मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाएगा।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा