ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी, सड़क जाम

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर नगर परिषद अंतर्गत खगड़ी मुहल्ला में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक का मौत हो गया है। जिससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

Bike riding youth dies after being hit by tractor one injured road jammed 1हादसा की सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस-प्रशासन पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया गया। तब जाकर एक घंटा बाद जाम हट सका। फिर पुलिस ने शव को वरामद कर बाइक व ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जबकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बड़की मैदी गांव के रामकुमार रविदास इचहोस गांव अपने नानीघर में रहकर पढाई करता था और बाइक से बुधवार को अपने सहयोगी विपीन कुमार के साथ अपना घर वड़की मैदी गांव गया था। वहां से दोनों बाइक पर सवार होकर अपने सहयोगी के साथ इचहोस नानी घर आ रहा था कि इसलामपुर खगड़ी मुहल्ला के पास ईंट से लदे ट्रैक्टर की चपेट मे आ गया।

इस उपरांत रामकुमार रविदास का घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि उसके सहयोगी विपीन कुमार घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक घटना पर मृतक के मां रिंकु देवी समेत परिजनो को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

पुलिस ने बताया कि शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को जप्त कर मामले की छानबीन की जा रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A-ZHRN6jrX0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker