सीएम नीतीश के काफिले के पहले हथियार के साथ चंडी पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। शेखपुरा से समाधान यात्रा समाप्त कर सीएम नीतीश कुमार का काफिला मंगलवार शाम को चंडी थाना क्षेत्र से गुजरने से पूर्व चंडी पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चंडी पुलिस ने थाना क्षेत्र के जैतीपुर मोड़ से हिलसा थाना क्षेत्र के एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी हिलसा थाना क्षेत्र के भुड़कुर निवासी आकाश‌ कुमार पहले भी बाइक लूट में संलिप्त रहा है और जेल भी जा चुका है।

चंडी पुलिस को मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि जैतीपुर मोड़ के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस अलर्ट हो गई, क्योंकि इसी मार्ग से मंगलवार शाम को सीएम नीतीश कुमार का काफिला गुजरने वाला था।

पुलिस ने मौके पर हथियार के साथ उसे धर दबोचा। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफतार युवक चंडी पुलपर एक मुर्गा दुकान चला रहा था।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि कि गिरफ्तार युवक थाना कांड संख्या 126/22 का आरोपी भी है।उसने थाना क्षेत्र के सैदबरही के पास दो बाइक की लूट की थी।

यहां तक कि उक्त युवक पर हिलसा -नूरसराय मार्ग के थरथरी सीमा पर भी दो बाइक लूट का मुख्य आरोपी हैं। तथा वह इस मामले में दो बार जेल भी जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker