CM नीतीश ने विधानसभा में KK पाठक के आदेश को सही ठहराया

नालंदा दर्पण डेस्क। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों की समय सारण को लेकर बिहार शिक्षा विभाग के अपर सचिव (ACS) केके पाठक के नए आदेश को सही ठहराया है।

उन्होंने आज बिहार विधानसभा में विपक्षी दलों के हंगामे के बीच दो टूक कहा कि स्कूलों में बच्चों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारण करवा दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की समय सारणी का सवाल है तो इसे समझने की जरुरत है। यह समय सीमा स्कूल के शिक्षकों के लिए निर्धारित है। शिक्षकों को तो बच्चों से पहले स्कूल पहुंचना ही पड़ेगा। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कल बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच राज्य के सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करने की घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक ने वीडियों कांफ्रेस कर सभी विभागीय अफसरों को नया आदेश जारी किया।

जिसमें अपर सचिव ने कहा कि सभी शिक्षक सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचेंगे और पहली घंटी सुबह 10 बजे और आखिरी घंटी शाम 4 बजे तक होगी। वहीं मिशन दक्ष और स्पेशल क्लास शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

साथ ही छुट्टियों को पूर्ववत नहीं किया गया है। ऊपर से 31 मार्च तक के सभी पर्व त्योहार और संडे को भी शिक्षकों को स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wncTQJGNzZ4[/embedyt]

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker