नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरराजनीति

सीपीआईएम का त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन, बोले प्रकाश करात- खतरे में लोकतंत्र और संविधान

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में कम्युनिस्ट पार्टी का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सिविल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सीपीआईएम केंद्रीय कार्य समिति सदस्य प्रकाश करात, अवधेश कुमार , ललन चौधरी, अरुण मिश्रा, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

CPIMs three day state level training camp inaugurated Prakash Karat said democracy and constitution in danger 1प्रशिक्षण के पहले दिन अपने संबोधन में उद्घाटनकर्ता प्रकाश करात ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान के अंदर खतरे को देखते हुए आज मार्क्सवाद की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। इन्हीं कारणों से लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु आज शोषित वंचित अनपढ़ गरीब दलित पिछड़ा वर्ग को जागरूक करने हेतु इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

वहीं केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अवधेश कुमार ने कहा कि आज जिस तरह से हमारे देश में निजीकरण के नाम पर युवाओं को भटकाने का किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि आने वाले वक्त में देश की सारी सरकारी संपत्ति मात्र चंद ठेकेदार और दलालों के हाथों में रहेगा और हमारे देश के युवा पुनः गुलामी की ओर अग्रसर हो जाएंगे।CPIMs three day state level training camp inaugurated Prakash Karat said democracy and constitution in danger 11

उन्होंने कहा कि इस देश के वंचित पिछड़े दलित गरीब वर्ग के लोग जिन विभागों में सबसे ज्यादा बहस होते हैं उन्हें विभागों को सबसे पहले वर्तमान निरंकुश सरकार बेचने का काम कर रही है और अपने लिए कार्य कर रहे दलालों को पूरी संपत्ति सौपने का काम कर रही है।

इस कार्यक्रम के स्वागत समिति के स्वागत अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, स्वागत सचिव जनार्दन प्रसाद, स्वागत  कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद के साथ-साथ रामदहीन राजवंशी, परमेश्वर राजवंशी, कृष्ण यादव, अखिलेश पंडित, सुधीर मांझी, अरुण मांझी, लखन राजवंशी, अखिलेश राजवंशी आदि स्थानीय कार्यकर्तागण तन मन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लगे हुए हैं। यह प्रशिक्षण 19 से 21 सितंबर तक चलेगा, जिसमें करीब सैकड़ो कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!