अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

सीएम के नालंदा में अपराधी हुए बेलगाम, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सोहसराय का खप्पड़ कुआं

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बदमाश बिल्कुल बेलगाम नजर आ रहे हैं।  सोहसराय थाना क्षेत्र के खप्पड़ कुआं में आपसी वर्चस्व बनाए रखने को लेकर बदमाशों ने दिनदहाड़े घर पर चढ़कर आठ राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज को सुनकर लोग अपने घरों में दुबक गए।

Criminals became unruly in CMs Nalanda Khappar well of Sohsarai shook due to the sound of bullets 2 Copy

खबरों के मुताबिक यहां कुछ बदमाशों की इलाके में दबंगई चलती है और इनके द्वारा अपने वर्चस्व को कायम रखने को लेकर आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं। कतिपय बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जब वहा पढ़ाई कर घर लौट रहा था।

युवक के परिजनों ने जब बदमाशों के इस तरह की दबंगई का विरोध किया तो उन लोगों ने घर पर चढ़कर बिना तड़ातड़ आठ राउंड फायरिंग की।

इस वारदात जानकारी होते ही जब सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। करीब 15 मिनट तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोंकझोंक होता रहा। ग्रामीणों के द्वारा गोलीबारी का वीडियो बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »