तृतीय साक्षमता परीक्षा की तिथि बढ़ी, जानें BSEB का नया प्लान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्पष्ट कर दिया है कि सक्षमता परीक्षा तृतीय का आयोजन अब 10 मई से नहीं किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 10 से 15 मई तक आयोजित होनी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है।

BSEB ने जानकारी दी है कि सक्षमता परीक्षा तृतीय का आयोजन अब मई माह के अंतिम सप्ताह में किए जाने की संभावना है। परीक्षा की नई तिथि और विस्तृत सूचना परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी कर दी जाएगी। जिससे अभ्यर्थी समय पर अपनी तैयारी अंतिम रूप दे सकें।

इस परीक्षा में कुल 30,221 शिक्षक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन CBT (Computer Based Test) के माध्यम से किया जाएगा और परीक्षा की अवधि ढाई घंटे (2.5 घंटे) निर्धारित की गई है।

बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें और अफवाहों से बचें। नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

सक्षमता परीक्षा तृतीय बिहार के उन शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्हें विभिन्न शिक्षण पदों के लिए योग्य ठहराया जाना है। यह परीक्षा शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

अब आगे अभ्यर्थियों को चाहिए कि BSEB की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। CBT पैटर्न के अनुसार तैयारी करें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।

इस बदलाव से जहाँ कुछ अभ्यर्थी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं कई इसे एक और अनिश्चितता के रूप में देख रहे हैं। हालांकि परीक्षा समिति का कहना है कि समय पर और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज