डीडीसी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण की प्रगति समीक्षा बैठक में दिए कई अहम निर्देश 

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अवस्थित हरदेव भवन में  उप विकास आयुक्त द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें  06 नवंबर से आगामी 22 नवंबर तक “स्वच्छ गाँव-स्वच्छ त्योहार” अभियान के संचालन का निर्देश दिया गया।

इस अभियान के तहत सभी गाँवो में पुराने कचरे के ढ़ेर का उठाव, नालियों की सफाई, सार्वजनिक स्थल, पर्यटन तथा महत्वपूर्ण स्थल, हाट-बाजार, विद्यालय, सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थान, छठ घाट, गाँव की गलियों तथा प्रमुख मार्गों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

इस अभियान में प्रतिदिन के लिए गतिविधि निर्धारित है। इस अभियान के माध्यम से खुले में शौच मुक्ति के स्थायित्व के अंतर को दूर करने एवं अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों के प्रति जन-जागरुकता तथा जन-भागीदारी बढ़ाने के लिए “स्वच्छ गाँव-स्वच्छ त्योहार” अभियान चलाया जाना है।

लक्षित ग्राम पंचायतों से घरों, प्रतिष्ठान तथा संस्थानों से स्वच्छता शुल्क संग्रह हेतु जागरुकता अभियान संचालन का निर्देश दिया गया। घरों से ₹30 ( तीस रुपया ) प्रतिमाह लेने हेतु परिवार के सदस्यों‌ को प्रेरित करने का निर्देश‌‌ दिया गया।

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर संग्रहित मानक अनुसार कचरा का पृथकरण तथा वर्गीकृत करते हुए कचरा को सुव्यवस्थित रखने, सूखा कचरा को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन‌ इकाई पर बिक्री कराने एवं गीला कचरा से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर बिक्री सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

तरल अपशिष्ट प्रबंधन‌ के लिए सामुदायिक सोख्ता गढ्ढा , जंक्शन चेम्बर तथा नाली आऊट लेट का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में श्री विवेक चन्द्र पटेल, निर्देशक, श्री निगम झा, सहायक परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला सलाहकार CB & IEC, प्रखण्ड समन्वयक उपस्थित रहे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FR62cEzCLjk[/embedyt]

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=lgntdim1uZU[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker