नालंदा में ड्रग्स ने ली एक और युवक की जान, दोस्तों पर लगा आरोप

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा में एक युवक की ड्रग्स से मौत होने का मामला फिर से सामने आया है। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी सराय मोहल्ला निवासी गुरुदेव पासवान के 22 वर्षीय पुत्र टुनटुन पासवान के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि टुनटुन पासवान को उसके दोस्तों ने ही ड्रग्स का इंजेक्शन लगाया था। जब वह बेहोश हो गया, तो सभी दोस्त उसे छोड़कर भाग गए। बाद में किसी एक दोस्त ने उसे पावापुरी विम्स हॉस्पिटल और फिर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। युवक की मौत होने के बाद, उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने युवक को बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया और चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि मृतक के दोस्त भी ड्रग्स लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हुए थे, जिससे स्पष्ट होता है कि बिहार में शराबबंदी के बाद अब ड्रग्स तेजी से फैल रहा है।

दीपनगर थानाध्यक्ष के अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है और लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें