गली, नली, सड़क पर अतिक्रमण बेधड़क, प्रशासन-अधिकारी नहीं ले रहे सुध

बेन (नालंदा दर्पण)। गांव, बाजार की सड़कें, गली, नली अतिक्रमण की चपेट में है। पर इसकी सुध न अधिकारी ले रहे और न हीं प्रशासन। अधिकारी और प्रशासन की बेरुखी के कारण अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

ताजा मामला बेन अंचल व थाना क्षेत्र के नोहसा पंचायत के बालचंद विगहा गांव का बताया जाता है। जहाँ के ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं क्षेत्रीय विधायक को आवेदन देकर अतिक्रमण मुक्ति की मांग की है। लेकिन महीनों बीत गए पर आजतक किसी ने सुध तक नहीं ली। जिससे ग्रामीणों में अधिकारियों, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है।

बताया जाता है कि सर्वे से 6 डी गैरमजरूआ आम गड्ढा है, जिसमें गांव के 70% घरों का जलनिकासी होता आ रहा है। लेकिन इधर कुछ महीनों से गांव के संतोष कुमार पिता स्व. रामलखन प्रसाद के द्वारा अतिक्रमण कर जलनिकासी अवरुद्ध कर दिया गया है।

इसके अलावा विधायक फंड से की गई ईंट सोलिंग पर अवैध रूप से कब्जा जमाकर मिट्टी भर दिया गया है। जिसके कारण गलियों में एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो गया है। साथ हीं कई घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है।

ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री को दिए आवेदन में कहा है कि एक माह पूर्व अंचलाधिकारी बेन एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को आवेदन देकर अतिक्रमणकारियों पर कारवाई करने व रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। लेकिन आज तक इस पर उक्त पदाधिकारियों की ओर से कुछ भी पहल नहीं किया गया है।

आवेदन सौंपने वालों में  पंचायत के सरपंच महेन्द्र प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, परशुराम प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker