अन्य
    Wednesday, May 1, 2024
    अन्य

      राजगीर सीएम कार्यक्रम से ड्यूटी कर हिलसा लौट रहे होमगार्ड जवान की चलते-चलते गिरने से मौत

      नालंदा दर्पण (तालीब)। दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर ईलाते में आज एक होमगार्ड जवान की सरेराह चलते-चलते अचानक गिर जाने के बाद मौत हो गई।

      मृत जवान सिता राम प्रसाद (55) हिलसा पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में पदास्थापित थे और गंजपर निवासी स्व. धनु प्रसाद के पुत्र बताए जाते हैं।

      परिजनों के अनुसार बीते कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजगीर दौरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यस्था में होमगार्ड जवान की तैनाती की गई थी। कल देर रात राजगीर से अपनी ड्यूटी खत्म घर लौटे थे।

      लेकिन आज अहले सुबह वे जवान हिलसा पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में ड्यूटी पर जा रहे थे कि घर से कुछ ही दुरी पर चलते-चलते अचानक गिर जाने से वे गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

      इसके बाद कुछ राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और ईलाज के लिये सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संभवतः उनकी मौत रास्ते में ही हो गई थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!