छबीलापुरनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

नालंदा में भीषण सड़क हादसाः 3 श्रद्धालुओं की मौत, 7 श्रद्धालु गंभीर, नजारा देख कांप उठे लोग

राजगीर (नालंदा दर्पण)। छबीलापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक खबर सामने आई है। राजगीर मलमास मेला से पवित्र कुंड स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार को नालंदा जिले के कोचरा गांव के श्रद्धालु राजगीर मलमास मेला से कुंड स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। तभी छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक और सीएनजी ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 वर्षीय मासूम शिवानी कुमारी, 60 वर्षीय रानी देवी और 25 वर्षीय गुड्डू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में नालंदा के कोचरा गांव और गया जिले के गन्नू बीघा गांव के लोग शामिल हैं। वहीं सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.