Tuesday, February 10, 2026
अन्य

    इस्लामपुर CHC में आंख जांच शिविर, गणतंत्र दिवस पर निःशुल्क चश्मा वितरण

    इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए आंखों की जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

    इस शिविर में लंबे समय से आंखों की रोशनी कमजोर होने की समस्या से जूझ रहे लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया।

    चिकित्सा प्रभारी सत्यम प्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान कई ऐसे मरीज सामने आए, जिन्हें नजर कमजोर होने के कारण दैनिक कार्यों में कठिनाई हो रही थी।

    चिकित्सकीय जांच के बाद ऐसे करीब दो दर्जन मरीजों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर चश्मा वितरित किया गया, जिससे उनके चेहरे पर नई उम्मीद और खुशी साफ झलकती दिखी।

    चश्मा पाने वालों में इंदू देवी, सबना खातून, मो. मुस्तफा, मुनी खातून, सरिता देवी, सुनीता देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

    इस मौके पर हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज,  बीडीओ संजय कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के अलावा स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविरों से समाज के कमजोर वर्ग को सीधा लाभ मिलता है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

    (इस्लामपुर से पत्रकार रामकुमार वर्मा की रिपोर्ट)

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.