अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

इस्लामपुर गुरूड़ू मोड़ सड़क लूट कांड का खुलासा, एक युवक गिरफ्तार

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले इस्लामपुर गुरूड़ू मोड़ के पास हुई सड़क लूट कांड का उदभेदन करते हुए लूट के सामान समेत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार के अनुसार 27 अगस्त की रात्री में इस्लामपुर हुलासगंज मुख्य सड़क मार्ग पर गुरूड़ू मोड़ के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक बाइक सवार तीन लोगों से पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

इस घटना के संबंध में पीड़ित ने इस्लामपुर थाना में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महरोगौरैया मोड़ के पास छापेमारी करते हुए लूट की घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने लूटे गए दो मोबाइल फोन, एक पर्स, सुमीत कुमार का आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के महरोगौरैया गांव निवासी भीम यादव का पुत्र पवन कुमार बताया जाता है। जिसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा