Friday, February 13, 2026
अन्य

    सांसद की पहल पर 31 घंटा  बाद जदयू नेता का भूख हड़ताल समाप्त

    इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड कार्यालय भवन के पास किसान एंव सहकारिता प्रकोष्ठ जदयू प्रखंड अध्यक्ष अम्बिका शरण सिंह अपने सहयोगी के साथ तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालिन भूख हड़ताल सांसद के पहल पर 31 घंटा बाद समाप्त हो गया है।

    इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सिढारी गांव मे लगभग 6 वर्ष पहले सरकार के द्वारा मिनी जलमिनार का निर्माण करवाया गया था। जिसे चालू करवाने एंव गांव के महादलित टोला में बना आंगनबाड़ी केंद्र की हालत जर्जर है। जिसे मरम्मत करवाकर बच्चों का केंद्र पर पठन पाठन करवाने और एक नए बने आंगनबाड़ी केंद्र को चालू करवाने की मांग शामिल है।

    उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पदाधिकारियों को पहले दिया गया था। लेकिन किसी भी पदाधिकारियों के कांन पर जूं तक नही रेंगा। तब पदाधिकारियों और कर्मियों के मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। लेकिन सांसद कौशलेंद्र कुमार के पहल किया गया। और उन्होंने अश्वासन दिया है कि पदाधिकारियों से बात कर लिया गया है। हड़ताल को समाप्त कर दिजीए।

    सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद ने बिस्कुट खिलाकर और पानी पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस मौके पर जदयु  अध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सर्वेश कुमार, आनंद कुमार, चिकित्सा प्रभारी डा. बालमिकी प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!