Friday, February 13, 2026
अन्य

    ACS केके पाठक ने स्कूलों में 75 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति पर दिया जोर

    नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नालंदा जिला अंतर्गत नूरसराय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि किसी भी विद्यालय में छात्र अब जमीन पर बैठकर पठन पाठन का कार्य नहीं करेंगे। छात्रों के बैठने के लिए विद्यालयो में बेंच-डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में आधारभूत संरचना का काम तेजी से हो रहा है। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 100 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। हर सप्ताह बिहार में 20 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है, जो आगे चलकर 30 हजार शिक्षकों को शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि बिहार के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में छात्रों का 75 प्रतिशत से अधिक की उपस्थिति पर जोर दिया जा रहा है।

    राजगीर एयरपोर्ट निर्माण की प्रशासनिक तैयारी में तेजी, जमीन की पैमाइश शुरु

    नालंदा के सभी स्कूलों के बच्चों को ताजा अंडा और फल देने का आदेश

    किसान कॉलेज के प्रोफेसर संग अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगे मंत्री श्रवण कुमार : छोटे मुखिया

    बरगद के पेड़ से झूलता मिला डेंटल कॉलेज की महिला सफाईकर्मी की लाश

    प्रेम प्रसंग में पड़ी महिला की हत्या कर बरगद की डाली से टांग दिया

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!