श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जानें नालंदा डीएम-एसपी के इंतजाम

नालंदा दर्पण डेस्क। उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जिला में सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से संपूर्ण जिला में सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके लिये जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के स्तर से संयुक्तादेश निर्गत किया गया है।

सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर स्टेटिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र को अलग अलग जोन में बाँट कर वरीय पदाधिकारियों को गश्ती दल दंडाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है। समाहरणालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। साथ ही लहेरी थाना में भी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

बिहारशरीफ में खंदकपर, पुलपर चैराहा, महिला कॉलेज, धनेश्वर घाट मंदिर, बी एस एन एल तिराहा, मछली मार्केट, दुर्गा मंदिर कटरा पर,नदी मोड़, गगनदीवान,शिवपुरी तालाब, भरावपर चौक, भैंसासुर, एतवारी बाजार, मोगल कुआँ,खासगंज, हाजीपुर तिराहा,बिचली अड़ान,अशानगर, शेखाना, अम्बेर, पतुआना तिराहा, इमादपुर, सकुनत कला, बनौलिया, सालूगंज, बाबा मनीराम अखाड़ा, छज्जू मोहल्ला, झिंग नगर, उस्ताद दरगाह, बड़ी पहाड़ी में भी प्रशासनिक केंद्र -सह-नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

इन सभी स्थलों पर अलग से पदाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये गये हैं। अन्य सभी अनुमंडल में भी अलग से नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टाउन हॉल में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग किया।

सभी पदाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर निर्धारित समय से उपस्थित रहने का निदेश दिया गया। छोटी छोटी बातों को भी संजीदगी से लेने को कहा गया। अपने कर्तव्य स्थल पर सजग एवं सतर्क रहते हुये विधि व्यवस्था पर नजर बनाये रखने को कहा गया।

बिहारशरीफ में तीन शिफ्ट में गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। सभी को लगातार भ्रमणशील रहते हुये चौकसी के साथ विधि व्यवस्था पर नजर बनाये रखने को कहा गया। सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों से भी निरंतर संपर्क स्थापित रखने को कहा गया।

सोशल मीडिया पर भी सभी स्तरों से पैनी निगाह रखी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाहजनक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुये प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

सभी स्थापित प्रशानिक कक्ष-सह-नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी से निरंतर संपर्क स्थापित रखते हुये फीडबैक लेते रहने का निर्देश दिया गया।

संपूर्ण बिहारशरीफ में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है। कई महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। नगर निगम के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में इसकी 24 घंटे मोनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से पदाधिकारी पालीवार प्रतिनियुक्त किये गये हैं।

ब्रीफ़िंग में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=21L-ma_PIHg[/embedyt]

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker