अपराधहिलसा

Liquor ban: भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

चंडी (दीपक)। Liquor ban-चंडी थाना पुलिस ने दस्तूरपर मोड़ और माधोपुर में छापेमारी कर 47 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 10 लीटर चुलाउआ शराब तथा 48 हजार रुपए नगद सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सरमेरा बिहटा पथ पर दस्तूरपर मोड़ के समीप पुलिस को देखकर बाइक सवार शराब तस्कर ने बोरा और झोला में रखे विदेशी शराब सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने जब बोरा और झोला का तलाशी लिया तो उसमें करीब 47 लीटर विदेशी शराब बरामद हुए, वहीं झोला से 48 हजार रुपए नगद भी बरामद किए गए।

वहीं गुप्त सूचना के आधार पर दूसरी छापेमारी माधोपुर में किया गया। जहां से दो लाल जरकिन में पांच-पांच लीटर कुल 10 लीटर देशी चुलाउ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान माधोपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के रुप में हुई है। गिरफ्तार तस्कर पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future