पुलिसअपराधनालंदापरवलपुरफीचर्डबिग ब्रेकिंगहिलसा

परवलपुर खंधा में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पिता-पुत्र समेत 4 गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण और अर्द्धनिर्मित हथियार भी बरामद किए गए हैं।

हिलसा-2 डीएसपी कुमार ऋषिराज एवं 28 जून 2026 को जारी पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परवलपुर थाना पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र में ग्राम सौंगा एवं ग्राम फतेहली के बीच स्थित खंधा में अवैध रूप से देसी हथियारों का निर्माण किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष परवलपुर द्वारा सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें मौके से एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया और चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला नाम शिशुपाल मिस्त्री उम्र 54 वर्ष पिता स्वर्गीय शिवलाल मिस्त्री निवासी मिर्जापुर थाना चिकसोरा जिला नालंदा शामिल हैं। दूसरा अभियुक्त पप्पू कुमार उम्र 26 वर्ष पिता शिशुपाल मिस्त्री निवासी मिर्जापुर थाना चिकसोरा जिला नालंदा है। तीसरा अभियुक्त सुदीर विश्वकर्मा उम्र 44 वर्ष पिता स्वर्गीय अमीरक मिस्त्री निवासी चिकसोरा बाजार थाना चिकसोरा जिला नालंदा है। वहीं चौथा अभियुक्त राजदेव यादव उम्र 58 वर्ष पिता स्वर्गीय सरयू यादव निवासी मड़सम थाना परवलपुर जिला नालंदा है।

पुलिस ने मौके से एक अर्द्धनिर्मित देसी कट्टा, पिस्टल निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, नौ अर्द्धनिर्मित बॉडी, नौ बैरल, नौ फायरिंग स्ट्राइकर, ट्रिगर का निचला हिस्सा, नौ बैरल लॉक पिन, दो लोहे के फर्मे, गन बनाने का हैंडल तथा हीरो कंपनी की एक मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR21Z0434 और चेसिस नंबर MBLJAW164L9H03269, सहित अन्य सामान बरामद किया है।

इस मामले में परवलपुर थाना कांड संख्या 109/26, दिनांक 28 जून 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a), 25(1-AA), 25(1-B)6, 26(1), 26(2) एवं 35 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व पुअनि संजीव कुमार थानाध्यक्ष परवलपुर थाना ने किया। उनके साथ सअनि मनोज कुमार, सअनि विपिन पाल तथा परवलपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

नालंदा पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियार निर्माण और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.