नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

अस्थावां मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर, विधायक का छलका मंत्री न बनने दर्द

अस्थावां (नालंदा दर्पण)। आज अस्थावां में बाईपास से लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज तक बन गया है। सभी ब्लॉक को गांव की मुख्य सड़कों से जोड़ दिया गया है। सड़क बन जाने से लोगों का सर्वाधिक विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।

Moving towards becoming the eighth model assembly constituency 1उक्त बातें आज अस्थावां प्रखंड अंतर्गत कैला पंचायत में 5 करोड़ 30 लाख की लागत से बने कैला मोड़ से दामचक होते हुए कोनंद पथ का उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कही।

उन्होंने इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभा सिर्फ लोगों से मिलने का एक बहाना है। उनका मकसद सिर्फ लोगों मिलकर सुझाव लेना है। विकास एक सतत निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। विकास कभी रुक नहीं सकता है। सभी गांव को शहरों की तरह बनाना है। उनका मकसद है कि हर गांव का सर्वांगीण विकास हो।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान किसानों की सहूलियत के लिए अस्थावां विधानसभा में एक ही वित्तीय वर्ष में पांच छिलका का निर्माण करवाया। वे काम और विकास के आधार पर लोगों से चुनाव के समय मजदूरी मांगने का काम करते हैं।

संबोधन के दौरान विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार का मंत्री न बनने का दर्द भी छलका। उन्होंने कहा कि वह मंत्री बनें या न बनें, हमेशा क्षेत्र का विकास करते रहेंगे। अस्थावां मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है।

हालांकि इस दौरान लोगों ने विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार को सांसद उम्मीदवार के रूप में देखने की बात कही।

इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद, कैला पंचायत के मुखिया तपन कुमार, जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार, पप्पू सिंह, मुखिया प्रशांत कुमार, उप प्रमुख विष्णुदेव प्रसाद, विनोद सिंह, भूषण कुमार, उदय शंकर कुमार, बृजराज चौहान, सोनू कुमार, केदार कुमार, बाल्मीकि कुमार, कर्मवीर कुमार, आफताब अहमद, मो रहमानी, संवेदक सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future