बारात जा रहे युवक की रहस्यमयी हत्या, पुलिस पर संगीन आरोप

बेन (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बारात में शामिल होने निकले एक युवक की रहस्यमयी तरीके से हत्या कर दी गई। अजय रविदास का पुत्र 20 वर्षीय पवन कुमार सोमवार की देर रात बेन से चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर गांव बारात में जा रहा था। उसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया और बाद में उसका शव शहरी गांव के समीप परवलपुर-बेन पथ पर सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे से बरामद हुआ।

घटना की कड़ियाँ उस समय जुड़नी शुरू हुईं, जब मृतक के परिजनों ने खुलासा किया कि बारात के दौरान बेन पेट्रोल पंप के पास शहरी गांव के एक डीजे चालक से पवन का विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उसी डीजे चालक ने पवन को जान से मारने की धमकी दी थी और कुछ ही समय बाद पवन लापता हो गया।

बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों के दबाव पर पुलिस ने गहन खोजबीन शुरू की, जिसके बाद शव बरामद किया गया। शव मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और थाने पर पहुँचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि थानाध्यक्ष ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया और हत्यारों से मिलीभगत कर मामले को दबाने की कोशिश की।

गुस्साए ग्रामीणों ने थाना के समीप मुख्य सड़क को होम पाइप और भूसे से भरे बोरे लगाकर अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम के चलते घंटों यातायात ठप रहा। प्रदर्शनकारियों ने थानाध्यक्ष को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परवलपुर, राजगीर, एकंगरसराय समेत कई थानों की पुलिस और भारी संख्या में बल मौके पर तैनात किया गया। डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की।

थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। वहीं राजगीर डीएसपी और अन्य अधिकारी मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत करने का प्रयास करने में जुट गए।

बहरहाल यह मामला न केवल एक हत्या की ओर इशारा करता है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। डीजे चालक की धमकी, पुलिस की शुरुआती लापरवाही और ग्रामीणों का आक्रोश- ये सभी इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मामला जितना दिख रहा है, उससे कहीं अधिक गहरा है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज