राजनीतिआवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसमस्या

नालंदा JDU सांसद ने लोकसभा में टोल वसूली को लेकर उठाई बड़ी मांग

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा लोकसभा क्षेत्र के JDU सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने लोकसभा में एक गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया, जो क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है। संसद के निचले सदन में नियम-377 के तहत उन्होंने भागन बिगहा स्थित टोल प्लाजा पर वसूले जा रहे टोल टैक्स को तत्काल बंद करने की मांग की।

सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने सदन में अपनी बात रखते हुए बताया कि हाल ही में नालंदा जिले के भागन बिगहा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टोल प्लाजा की स्थापना की गई है, जहां से टोल टैक्स वसूली शुरू हो चुकी है।

उन्होंने इस टोल प्लाजा के संचालन से स्थानीय लोगों को हो रही गंभीर परेशानियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उनके अनुसार टोल प्लाजा के आसपास के इलाकों जैसे- सोहसराय, बिहारशरीफ, दीपनगर, हरनौत और बेना के निवासियों को बिना टोल टैक्स भुगतान के अपने निजी वाहनों से आवागमन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है।

सांसद ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, “भागन बिगहा के इस टोल प्लाजा से स्थानीय नागरिकों की दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है और इसके चलते उनमें सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।” उन्होंने इस स्थिति का समाधान निकालने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की।

कौशलेन्द्र कुमार ने 2024 के राजमार्ग टैक्स कलेक्शन कानून का भी हवाला दिया। जिसके तहत टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले नागरिकों को टोल टैक्स से छूट दी जानी चाहिए। इस प्रावधान के अनुसार भागन बिगहा के आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को उनके निजी वाहनों पर टोल टैक्स से छूट मिलनी चाहिए। लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं हो रहा है।

सांसद ने परिवहन मंत्री से इस संबंध में तत्काल दिशा-निर्देश जारी करने और भागन बिगहा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को अविलंब बंद करवाने की मांग की। उनके इस कदम से स्थानीय जनता में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें इस समस्या से राहत मिलेगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार