NEET question paper leak case: देवघर से धराए 5 आरोपी में 3 युवक राजगीर के निकले, जानें उनके घर के हालात

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले (NEET question paper leak case) में बिहार आर्थिक अपराध इकाई द्वारा झारखंड के देवघर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसमें तीन राजगीर के समीप छबिलापुर थाना के बेलदार बिगहा गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर सन्नाटा पसरा है।

हालांकि इस कांड से गांव के दो और युवक का तार जुड़ने की चर्चा जोरों पर है। ईयोयू ने उन दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए बीती रात दस्तक भी दी थी। लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। बेलदार बिगहा में तीन युवाओं के एक साथ गिरफ्तारी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पंकु कुमार के करीब 70 वर्षीय पिता महेन्द्र प्रसाद बताते हैं कि उनके कुल चार बेटे हैं। पंकु कुमार सांझिल बेटा है। उसकी शादी अभी नहीं हुई है। महेन्द्र प्रसाद दिल्ली और नोयडा में स्पोर्ट लाइन में काम करते थे। फिलहाल गाँव पर ही हैं। वे तीन भाई हैं। सभी अलग अलग रहते हैं। पत्नी दो बेटों के साथ हरियाणा में रहती हैं। वह सिलाई का काम करती हैं।

करीब एक बिघा के किसान महेन्द्र प्रसाद का बड़ा बेटा मद्रास में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महेन्द्र के प्रसाद अनुसार उनका बेटा पंकु कुमार करता है। वह गिरफ्तार बिट्ट के पिता प्रकाश कुमार जमीन का ब्रोकरी राजगीर और नालंदा के अलावे देवघर और नोयडा में भी जमीन खरीद बिक्री का काम करता है।

परमजीत सिंह उर्फ बिट्ट के पिता प्रकाश कुमार अपने ही गांव बेलदार बिगहा प्लस टू स्कूल में रात्रि प्रहरी हैं। वे किसानी का काम करते हैं। वे बताते हैं कि गिरफ्तारी के एक दिन पहले उनका बेटा गाँव पर ही था। वह करीमपुर आदि गांव में लीज पर तालाब लेकर मछली पालन करता था। साथ में जमीन का ब्रोकरी भी करता था। कुंडवापर एकंगरसराय के रहने वाले राजीव कुमार उर्फ कारू का ननिहाल बेलदार बिगहा में है।

इधर सूत्रों की मानें तो दूसरे महेन्द्र प्रसाद के पुत्र सुमन कुमार और महेश प्रसाद के पुत्र विकास कुमार फरार बताये जा रहे हैं। सुमन ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) का संचालन करने के अलावे जमीन का ब्रोकरी का काम करते हैं। वह बेलदार बिगहा प्लस टू स्कूल में बनाये जा रहे आधार कार्ड केन्द्र से भी जुड़े हैं। विकास के पिता किसान और मां शिक्षिका हैं।

Nalanda to Hazaribagh: पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया ने 3 माह में किया 2 बड़ा कांड

NEET paper leak case: पहले गुरु रंजीत डॉन और अब चेला संजीव मुखिया, नालंदा का नाम डूबोया

LPG supply: राजगीर में पाइपलाइन से अडानी रसोई गैस की आपूर्ति शुरू

Kidnapping: चंडी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहृत बच्ची को किया बरामद

Action: डीएम ने मंत्री के पत्र पर डीईओ से क्लर्क के खिलाफ मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future