समस्यागाँव-जवारनालंदाप्रशासनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अब हर घर नल के ऐसे जल चोरों पर थाना में दर्ज होगी प्राथमिकी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचइडी) ने ग्रामीण इलाकों में हर घर नल का जल योजना के तहत जलापूर्ति पाइप में मोटर लगाकर पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया है। विभाग ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि अब इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। 

पीएचइडी के अधिकारियों के अनुसार राज्य के कई जिलों जैसे पटना, नालंदा, भभुआ, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, जमुई और भोजपुर से पानी चोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अपने अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान यदि शिकायतों की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि हर घर नल का जल योजना के तहत पानी का समुचित वितरण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए आम लोगों से भी सहयोग मांगा गया है। पीएचइडी ने अपील की है कि यदि किसी को पानी चोरी या पाइपलाइन में छेड़छाड़ की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत नजदीकी अधिकारी को सूचित करें। इससे न केवल पानी की बर्बादी को रोका जा सकेगा, बल्कि दोषियों को सजा भी दिलाई जा सकेगी।

पिछले साल भी विभाग ने इस योजना के सुचारु संचालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाई थी। राज्य भर में उन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। जिनके क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति खराब पाई गई थी। इसके अलावा संवेदकों (कॉन्ट्रैक्टर्स) पर भी नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया था।

विभाग का कहना है कि हर घर नल का जल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने दिया जाएगा। अब देखना यह है कि इस सख्ती से पानी चोरों पर कितना लगाम लग पाता है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future