अब 9 बजे पूर्वाह्न से शाम 5 बजे भी होगा सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज एक अप्रैल से सभी सरकारी विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। अब शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों की हर रोज निगरानी होगी। जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा विभागीय निर्देश के अनुरूप स्कूलों के गहन निरीक्षण का कार्यक्रम बनाया गया है।

अब शिक्षा विभाग का हर कर्मी किसी न किसी पंचायत में पहुंच कर कम से कम पांच स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इससे जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के बीच बैचैनी बढ़ गई है। अब जरा सी देर होते ही शिक्षकों की उपस्थित कट जाएगी तथा वे कार्यवाही की जद में आ जाएंगे।

विभागीय निर्देशानुसार शिक्षकों को हर हाल में 9:00 बजे पूर्वाह्न से पहले अपने- अपने स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य है। क्योंकि निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को 9:00 बजे पूर्वाह्न में ही स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचने का सख्त निर्देश दिया गया है। स्कूलों का दोबारा भी शाम 5:00 बजे भी निरीक्षण किया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार के अनुसार अब स्कूलों की लगातार तथा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। स्कूलों का निरीक्षण सुबह नौ बजे और फिर शाम में पांच बजे होगा। इसके लिए सभी कर्मियों को जांच वाले स्कूल और पंचायत आवंटित कर दिया गया है। सभी कर्मी जांच कर रोज रिपोर्ट करेंगे। समय पर स्कूल नहीं पहुंचने या पहले भागने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

देसी कट्टा के साथ शराब पीते युवक का फोटो वायरल, जानें थरथरी थानेदार का खेला

नालंदा जिला दंडाधिकारी ने इन 48 अभियुक्तों पर लगाया सीसीए

राजगीर नेचर-जू सफारी समेत केबिन रोपवे का संचालन बंद

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker