मेधा दिवस के अवसर पर केके पाठक और आनंद किशोर ने नालंदा डीएम को दिया प्रशस्ति पत्र

नालंदा दर्पण डेस्क। माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2023 के स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजन, उत्तरपुस्तिकाओं के बारकोडिंग एवं मूल्यांकन कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिये बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा नालन्दा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को सम्मानित किया गया है।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस पर आयोजित “मेधा दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

रविवार को ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल, पटना में आयोजित मेधा दिवस समारोह में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट किया गया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M2N1Kn0hZBw[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!