रामचन्द्रपुर बाजार समिति में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक पोलदार की मौत

बिहार शरीफ (रंजीत कुमार)। लहेरी थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर बाजार समिति परिसर में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावा गांव निवासी स्वर्गीय रघुनंदन पासवान के 50 वर्षीय पुत्र गिरीश पासवान के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गिरीश पासवान आज बुधवार की सुबह रोजाना की तरह पोलदार का काम करने के लिए बाजार समिति गया था, जहां वह काम करने के दौरान बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। परिजनों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker