Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    बिहारशरीफ नगर बीच जेवर फैक्ट्री में लूटपाट, मारपीट और फायरिंग से दहशत

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अंतर्गत लहेरी थाना मोहल्ला में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेशाम एक जेवर फैक्ट्री में ग्राहक बनकर घुसे और हथियार के बल पर सबको बंधक बनाकर लूटपाट कर किया।

    इस दौरान फैक्ट्री में जेवरात बरामद नहीं होने पर कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए  वहां से नगद लूट फ़रार हो गए।  शोरगुल सुनकर जब लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

    पीड़ित जेवर फैक्ट्री मालिक समसुद्दीन ने बताया कि अचानक दो नकाबपोश बदमाश आए और मारपीट करते हुए एक कमरे में वहां मौजूद सबको बंधक बना लिया। इस दौरान वहां जो पैसे रखे हुए थे। उसे लेकर भाग गया। इस दौरान जब हो-हल्ला हुआ तो बदमाशों बचने के लिए ताबड़तौड़ 3 राउंड फायरिंग किया और भाग निकले।

    लहेरी थाना के बगल में हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर पहुंचे बिहारशरीफ सदर डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।

    बता दें कि करीब 24 घंटे पहले घटित पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारने की गुत्थी में पुलिस उलझी ही है कि बिहारशरीफ शहरी इलाकों में दिनदहाड़े लूट और फायरिंग से लोग दहशत में आ गए है।

    लोगों का कहना है कि वर्तमान एसपी अशोक मिश्रा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा में तेजी से बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने में विफल साबित हो रहे हैं। जिले के हर कोने में अपराधी गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यहां बदमाश पर हावी है और पुलिस दारु और बालू की कमाई में मस्त है।

    अचानक खलिहान में लगी आग में 12 बीघा खेत की फसल राख

    हिलसा नगर में अधिवक्ता लिपिक को मारकर फंदा से लटका दिया

    राजगीर एयरपोर्ट निर्माण की प्रशासनिक तैयारी में तेजी, जमीन की पैमाइश शुरु

    नालंदा के सभी स्कूलों के बच्चों को ताजा अंडा और फल देने का आदेश

    किसान कॉलेज के प्रोफेसर संग अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगे मंत्री श्रवण कुमार : छोटे मुखिया

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें