नालंदाहिलसा

रात अंधेरे प्रेमिका से मिलने आए युवक की लोगों ने यूं करवाई शादी !

लड़की के पिता की चंडी के डाकबंगला रोड में स्टेशनरी की दुकान है। लड़का मानपुर थाना क्षेत्र के भंवरा पर निवासी झुन्नू चौधरी का पुत्र है। वह नूरसराय के अहियापुर में अपने नाना महेंद्र चौधरी के यहां रहता था। नूरसराय में दोनों की मुलाकात हुई थी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना के गौढ़ापर गांव में बीती रात प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को पकड़ कर चंडी माता मंदिर परिसर में बने शिवालय में शादी करा दी गई।

लड़की के पिता ने समाज के लोगों से मशविरा करने के बाद इस अंतरजातीय विवाह पर रजामंदी दे दी। शादी करवाने में थाना पुलिस ने भी मदद की। लड़की पिछड़ी जाति तथा लड़का अनुसूचित जाति का है।

इस शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। अधिकांश लोग इसे युवक-युवती के हक में और जाति बंधन तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं।

खबर है कि शनिवार रात लड़की के पिता व घर के अन्य सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच युवती अपने प्रेमी प्रिंस कुमार को घर में बुला ली। पड़ोसियों को भी इस प्रेम संबंध की भनक थी।

पड़ोस के कुछ लोगों को जैसे ही प्रेमी जोड़े की घर में मौजूदगी का पता चला, घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। फिर लड़की के पिता के मोबाइल पर कॉल करके इसकी जानकारी दे दी।

लड़की के स्वजन लौटे तो प्रेमी युगल को कमरे में बंद पाया। चंडी थाना पुलिस को इसकी खबर दी गई। लड़की के पिता ने गांव के कुछ लोगों से इस मामले में सलाह-मशविरा किया।

तय हुआ कि कोई और कदम उठाने से अच्छा है कि दोनों की शादी करा दी जाए। फिर प्रेमी युगल को मां चंडिका मंदिर ले जाया गया। जहां शिवालय में युवक ने प्रेमिका की मांग भर कर उसे पत्नी के तौर पर स्वीकार किया और अपने साथ ले गया।

Back to top button
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker