एक दिवसीय हड़ताल पर गए दवा प्रतिनिधि, श्रम कल्याण मैदान में की प्रदर्शन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अखिल भारतीय आह्वान पर केंद्र सरकार की जनविरोधी एवं मजदूर विरोधी, उनके ट्रेड यूनियनों पर हमला, श्रम कानूनों में नियोक्ता परस्त संशोधन अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के प्रस्तावों के गैर कार्यान्वयन के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं एफएमआरएआई सहित राष्ट्रीय स्तर के सभी कर्मचारी महासंघों के आह्वान पर देश भर के तीन लाख से ज्यादा दवा प्रतिनिधियों एवं विक्रय प्रतिनिधि एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए।

नालंदा जिले के दवा प्रतिनिधि के संगठन के आह्वान पर बिहारशरीफ यूनिट के सभी प्रतिनिधि बुधवार को श्रम कल्याण मैदान में जमा हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रदर्शन किया।

संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह और सचिव सुनील कुमार पाण्डेय ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार की ग़लत दवा औधोगिक नीति, आर्थिक नीति उदारीकरण एवं निजीकरण के चलते देश का दवा उधोग बीमार हो रहा है। जिसके परिणामस्वरूप दवा प्रतिनिधियों की स्थिति दयनीय हो रही है।इन पर विभिन्न दवा कंपनियों का प्रबंधन द्वारा शोषण, एवं तरह तरह से परेशान किया जा रहा है। अनेक प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि एक दिवसीय हड़ताल में उनकी मांगे सरकार से यह है कि मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए लागू सेल्स प्रमोशन एक्ट 1976 को बरकरार रखा जाए,काम की वैधानिक कार्य नियमावली बनाई जाएं, सरकारी अस्पतालों एवं संस्थाओं में उनके प्रवेश पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। दवा एवं चिकित्सा उपकरण पर लगे जीएसटी को खत्म कर कीमतों पर नियंत्रण किया जाएं और दवा प्रतिनिधियों के डाटा प्रायवेसी की सुरक्षा की जाए।

इस मौके पर रंजीत प्रसाद, सुनील पांडेय, रौशन कुमार, रविश कुमार, अक्षय कुमार, श्याम, राजेश, नील नितिन, सिद्धार्थ पांडेय सहित सभी दवा प्रतिनिधियों ने हड़ताल में एकजुटता प्रदर्शित की।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A-ZHRN6jrX0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker