Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    पुलिस ने सिथौरा हत्याकांड को लेकर मीडिया की खबरों को बताया भ्रामक, दी चेतावनी

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस ने राजगीर थानांतर्गत ग्राम सिथौरा में दिनांक 16 अप्रैल 2025 को हुई एक दुखद हत्या की घटना के संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की है। इस मामले में पुलिस ने गहन अनुसंधान के बाद तथ्यों को स्पष्ट किया है और भ्रामक खबरों का खंडन किया है।

    प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 16 अप्रैल 2025 को रात करीब 23:30 बजे ग्राम सिथौरा निवासी रामानंद सिंह के पुत्र रॉकी कुमार के फलदान कार्यक्रम में एक दुखद घटना घटी। इस कार्यक्रम में सुखदेव ठाकुर (उम्र 70 वर्ष, पिता विसु ठाकुर, निवासी कृपा बिगहा, थाना राजगीर, जिला नालंदा) अपने जजमान के घर फलदान कार्यक्रम संपन्न कराने गए थे। कार्यक्रम रामानंद सिंह के घर के बाहर चल रहा था। तभी अचानक गोली लगने से सुखदेव ठाकुर की मृत्यु हो गई।

    सूचना मिलने पर राजगीर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के पुत्रों प्रमोद शर्मा और अनिल ठाकुर से पूछताछ की। पुत्रों ने प्रारंभिक तौर पर बताया कि उनके पिता की मृत्यु छत से गिरने के कारण हुई। हालांकि मृतक के शरीर पर गोली का जख्म देखकर पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया।

    राजगीर थानाध्यक्ष ने अपने बयान के आधार पर दिनांक 17 अप्रैल 2025 को राजगीर थाना कांड संख्या 200/25 दर्ज किया। जिसमें धारा 103(1) BNS और 27 ARMS ACT के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने फलदान कार्यक्रम का वीडियो फुटेज प्राप्त किया और उसका गहन विश्लेषण किया।

    वीडियो फुटेज से पता चला कि कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहा था। फायरिंग के दौरान उसने बंदूक को नीचे की ओर किया और गोली भरने की कोशिश की। तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली का छर्रा सामने बैठे सुखदेव ठाकुर के शरीर में जा लगा। घायल सुखदेव ठाकुर को तुरंत रुबन हॉस्पिटल राजगीर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जीवन ज्योति हॉस्पिटल बिहारशरीफ में सुखदेव ठाकुर की मृत्यु हो गई।

    पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की। आरोपी का नाम गणेश यादव (पिता बालक यादव, निवासी रेउला, थाना अतरी, जिला गया; वर्तमान पता: चेतनालय, थाना राजगीर, जिला नालंदा) है। गणेश यादव भारतीय सेना से रिटायर्ड कर्मी है और वर्तमान में आयुध फैक्ट्री राजगीर में गनमैन के रूप में अनुबंध पर कार्यरत है।

    गणेश यादव की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। नालंदा पुलिस ने इस मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    नालंदा पुलिस ने कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा इस घटना के संबंध में फैलाई जा रही भ्रामक खबरों पर कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह हत्या सुनियोजित नहीं थी, बल्कि हर्ष फायरिंग के दौरान हुई एक दुर्घटना थी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार