नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

प्रधानाध्यापकों ने गर्मी की छुट्टी 10 दिन बढ़ाने की मांग की

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गांधी आश्रम में प्रखण्ड के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई। इस बैठक में विद्यालय के समय सारणी और नये निरीक्षण पत्र को लेकर चर्चा हुई।

इस चर्चा में आदर्श मध्य विद्यालय राजगीर की बेबी कुमारी, मध्य विद्यालय सबलपुर के छोटेलाल दास, मध्य विद्यालय महादेवपुर के सुरेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय गोपडीहा के राजीव कुमार, कन्या मध्य विद्यालय राजगीर के हिमांशु शेखर बघेल, प्राथमिक विद्यालय राजाबिगहा के कुमार रामाधीन, मध्य विद्यालय गांधी आश्रम के अजय कुमार सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए।

प्रधानाध्यापकों ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन को लेकर विभाग द्वारा 10 जून से विद्यालय संचालक को लेकर जो आदेश जारी किया गया है, उससे लोगों को इस गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आदर्श मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापक बेबी कुमारी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए 10 दिन का समय और बढ़ाया जाय। जब तक मौसम भी अनुकूल हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में बच्चे भी स्कूल नहीं आ पाते हैं। शिक्षक और बच्चों को इस गर्मी के कारण आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस गर्मी के कारण कई विद्यालयों में बच्चों सहित शिक्षकों की तबीयत खराब होने की शिकायतें हो चुकी है।

बीआरपी कुमार महेश प्रसाद सिंह गहलौत ने कहा कि विद्यालय निरीक्षणकर्ता काम करने में पीछे नहीं हटते हैं। जारी गाइडलाइन को बीआरपी द्वारा पालन किया जाता है।

जाड़ा हो या बरसात या भीषण गर्मी को भी नजर अंदाज करते हुए निरीक्षण व अनुश्रवण निरीक्षणकर्ता विद्यालयों में निष्ठा पूर्वक अपना काम कर रहे। लेकिन लगातार प्रचंड गर्मी के बढ़ते हुए रूप को किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देता है।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

1 टिप्पणी

  1. शिक्षण कार्य 6:00 से 10:00 तक होता और 10:30 से 11:00 तक छुट्टी कर दी जाती तो सभी शिक्षक विद्यार्थी सुरक्षित रहते हैं
    #rahulchy67

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा