बिहार राज्य महिला सीनियर हॉकी चैंपियनशिप 2025ः पटना ने नालंदा को 5-0 से रौंदा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर के ऐतिहासिक हॉकी मैदान पर बहुप्रतीक्षित बिहार राज्य महिला सीनियर हॉकी चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ हो गया है। चैंपियनशिप के पहले दिन तीन रोचक मुकाबले खेले गए। जिसमें पटना, खगड़िया और सीवान की टीमों ने जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला मैच में बेगूसराय और खगड़िया की टीमें आमने-सामने हुईं। दोनों टीमों ने शुरुआत में सधी हुई हॉकी खेली। लेकिन दूसरे हाफ में खगड़िया की खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया और 2-0 से बेगूसराय पर जीत हासिल की।

दूसरा मुकाबला मैच में वैशाली और सीवान की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हालांकि सीवान की टीम ने मैच के शुरुआती मिनटों में ही बढ़त बना ली और अंत तक उसे कायम रखते हुए 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

तीसरा मुकाबला मैच में  पटना ने नालंदा को 5-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। पटना की खिलाड़ियों ने तेज गति और बेहतरीन समन्वय के दम पर शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। नालंदा की टीम ने बीच-बीच में वापसी की कोशिश की। लेकिन पटना की रक्षापंक्ति ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

बता दें कि इस चैंपियनशिप में पटना, नालंदा, सीवान, कैमूर, वैशाली, मधेपुरा, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, रोहतास (दो टीम), सहरसा, गया, अरवल, एक्लव्य और रेलवे की टीमें हिस्सा ले रही हैं। माना जा रहा है कि इस प्रतियोगिता से राज्य में महिला हॉकी को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर बिहार हॉकी संघ के सचिव राणा प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनुभा सिंह, खेल अकादमी राजगीर के उप निदेशक मिथलेश कुमार, एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, नालंदा हॉकी के सचिव राहुल रंजन समेत कई खेलप्रेमी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने महिला हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की और राज्य में इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अगले कुछ दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में रोमांचक मैचों की उम्मीद की जा रही है। सभी टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि इस आयोजन से न सिर्फ राजगीर का नाम ऊंचा होगा, बल्कि राज्य में महिला हॉकी को भी बड़ा मंच मिलेगा, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मददगार साबित होगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future