राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर कन्वेंशन सेंटर में आसा पार्टी (आप सब की आवाज) का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे प्रहार किए।
आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके बयानों से बिहार की जनता का सम्मान आहत हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के शासन को एफआईआर राज करार देते हुए वादा किया कि आसा पार्टी की सरकार बनने पर इस प्रवृत्ति को खत्म किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने 2025 के विधानसभा चुनाव में नालंदा जिले की सभी सात सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव आसा पार्टी लेकर आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने का भी संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रचारित करने एवं आगामी चुनावी तैयारियों को तेज करने का आह्वान किया और कहा कि बिहार को एक नई दिशा देने के लिए हमें एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। आसा पार्टी बिहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ देखी गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता उपेंद्र कुमार विभूति, महासचिव प्रियदर्शी अशोक, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
- CM निजी नलकूप योजना: किसानों के लिए सुनहरा अवसर, 31 जनवरी तक ऐसे करें आवेदन
- अब कबाड़ बन जाएंगे 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहन, RR पर लगी रोक
- 15 दिन में नहीं सुधरे तो ऐसे पेट्रोल पंपों के लाइसेंस रद्द होंगे, DM को जांच के निर्देश
- राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का कोडरमा तक परिचालन शुरु, जानें समय सारणी
- बिहारशरीफ में बनेगा भव्य क्लॉक टावर, नगर को लगाएगा चार चाँद