Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    24 घंटे के अंदर हुई 9 लोगों की नृमम हत्या पर राजद गंभीर, जांच दल गठन कर माँगी रिपोर्ट

    नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार विधानसभा में प्रमुख प्रतिपक्ष राष्ट्रीय जनता दल ने नालंदा जिले में लगातार हुई 9 लोगों की जघन्य हत्या को गंभीरता से लिया है।

    पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने सोहसराय थाना अन्तर्गत दो व्यक्ति की हत्या, बिहार शरीफ में एक व्यक्ति की हत्या तथा राजगीर के छबिलापुर थाना के लोदीपुर गाँव में 6 लोगों की सामूहिक हत्या की घटना की पड़ताल के लिए एक जाँच दल का गठन किया है।

    इस जाँच दल में हिलसा के पूर्व विधायक एवं पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव को संयोजक एवं इसलामपुर के पार्टी विधायक राकेश कुमार रौशन, पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु, नगर अध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, जिला प्रधान महासचिव सुनील यादव, नगर प्रधान महासचिव प्रमोद गुप्ता और युवा जिलाध्यक्ष विजय यादव को सदस्य होंगे।

    उल्लेखनीय है कि लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में मंगलवार की शाम बीच सड़क पर बदमाशों ने सूअर चोरी विवाद में सोहसराय निवासी निगम के सफाईकर्मी कुंदन डोम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    इस घटना से गुस्साए सफाई कर्मियों ने बुधवार को सोहसराय के करुणाबाग मोड़ के समीप जमकर हंगामा किया। गुस्सायी भीड़ शव को सड़क पर रखकर आगजनी करते हुए हंगामा करते हुए पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की थी। पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

    इसके ठीक पहले लहेरी थाना क्षेत्र में ही करूद्दीनगंज के पास दिन-दहाड़े बदमाशों ने अधेड़ की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के मौलाना नगर निवासी 55 वर्षीय इनाम मिस्त्री के रुप में हुई।

    मृतक रांची रोड स्थित ग्लोब बैटरी नामक दुकान में काम करता था। दुकान के संचालक मोहम्मद अब्दुल ने इनाम मिस्त्री को दुकान के पीछे बने गोदाम में साफ-सफाई करने के लिए भेजा था।

    लेकिन भेजने के 5 मिनट के बाद एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि आपके स्टाफ को गोली मार दी गई है। जब पीछे जाकर देखा तो इनाम मिस्त्री खून से लथपथ पड़ा था। बदमाशों ने सीने में तीन गोली मार दी थी। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने इनाम मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया।

    वहीं इसके ठीक बाद राजगीर के छबिलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बुधवार को 50 बीघा रकबे के भूमि विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी और 5 लोगों को गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।

    पीड़ित परिजनों का आरोप है कि दर्जनों बदमाशों ने घंटों गांव में गोलीबारी की और सूचना देने के बाबजूद पुलिस मौके पर आने से इंकार कर दिया। इस जघन्य वारदात के बाद डीएसपी और थानेदार पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की माँग हो रही है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    2 COMMENTS

    Comments are closed.

    आपकी खबरें