अपराधराजगीर

Sand mafia: कतरीसराय पुलिस पर हमला, थानेदार-दारोगा के साथ पटका-पटकी, एक गिरफ्तार

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। सकरी नदी में सक्रीय अवैध बालू कारोबारियों (Sand mafia) ने मौके पर पहुंची कतरीसराय थाना पुलिस पर हमला किया है। इस दौरान पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया, वहीं अन्य दो आरोपी फरार हो गए।

थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी के अनुसार कटौना चंडी स्थान के समीप सकरी नदी से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बालू टैक्टर में लोड किया जा रहा है। जिसकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जब वे प्रशिक्षु एसआई आदित्य कुमार एवं पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे और बालु उठाव कर रहे लोगों को गिरफ्तार करने लगे तो एक ट्रैक्टर को धक्का मुक्की कर के लेकर भाग गए, जिसमें उन्हें भी चोट लगा है। वहीं प्रशिक्षु एसआई आदित्य कुमार के साथ पटका पटकी कर दो लोग भाग गए।

इस संबंध में स्थानीय कतरी सराय थाना में ट्रैक्टर मालिक एवं उसके चालक, ॠषि कुमार पिता प्रमोद सिंह. मनीष कुमार व अविनाश कुमार पिता विजय सिंह पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने ॠषि कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर वरबिगहा थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी भी दर्ज है। वह पूर्व में बालू चोरी के केस में जेल जा चुका है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future