29.2 C
Bihār Sharīf
Sunday, December 3, 2023
अन्य

    परवलपुर प्रखंड में नालंदा जिला प्रशासन का दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। परवलपुर प्रखण्ड में दूसरा जन संवाद कार्यक्रम शिवनगर पंचायत के हरीपुर में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से शिवनगर, अलावां एवं पिलिछ पंचायत के लोग शामिल हुए।

    Second public dialogue program of Nalanda district administration in Parwalpur block 1उपविकास आयुक्त ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं प्रखंड में किये गए विकास से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी।  पुलिस निरीक्षक ने डायल 112 तथा थाना में महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया।

    ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के साथ साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।

    आपदा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में दुभाष संख्या  06112-233168 पर देने को कहा गया।

    डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूहों के गठन, उनके आर्थिक उन्नयन एवं स्वाबलबंन हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल के कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया।

    सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा  पेंशन एवं विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।उन्होंने विभाग द्वारा संचालित शांति कुटिर एवं सेवा कुटिर के बारे में भी बताया।

    कृषि विभाग के पदाधिकारी द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जैविक खेती के साथ साथ उर्वरक की उपलब्धता के बारे में भी बताया गया।

    लोगों को बताया गया कि उर्वरक से संबंधित समस्या के लिए जिला कृषि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-231143 पर जानकारी दी जा सकती है। आकस्मिक फसल योजना के तहत वैकल्पिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई। फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी गई।

    बिजली से संबंधित शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।

    स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने प्रखण्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दिया। प्रखंड के पिलीछाइन पइन की उड़ाही, लढुआरी से गजीन बीघा सड़क का पक्कीकरण, ताराबिगहा में विद्यालय का भवन निर्माण कराने आदि जैसे मुद्दों को उठाया गया।

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता हिलसा, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, स्थानीय मुखियागण आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    विज्ञापित

    error: Content is protected !!