गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

देखिए पीडीएस डीलर की गुंडागर्दी, मिट्टी-कंकर की शिकायत पर लाभुक महिला को लाठी डंडे से पीटा

नालंदा दर्पण डेस्क। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसौर पंचायत में एक लाभुक महिला को पीडीएस डीलर की गुंडागर्दी का उस समय शिकार होना पड़ा, जब वह सरकारी अनाज में मिट्टी-कंकर होने की शिकायत करने पहुंची।

खबरों के अनुसार बीते रविवार को पेसौर पंचायत निवासी रीता देवी की बेटी पिंकल कुमारी पंचायत के जन वितरण केन्द्र अनाज लेने गई थी, जहां से वह अनाज लेकर घर आई, लेकिन उस अनाज में काफी मिट्टी कंकर था, जिसके बाद रीता देवी खुद इस बात की शिकायत करने पीडीएस डीलर विधानचंद्र राय के पास गई।

लेकिन विधानचंद्र राय द्वारा लाभुक महिला की समस्या दूर करने के बजाय बेटे के साथ मिलकर उस महिला को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने रीता देवी के परिवार वालो को दिया। जिसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं इस संबंध में रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है जैसे ही पीड़ित या उसके परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होता है, उसके बाद कारवाई की जायेगी।

वहीं पीडीएस डीलर विधान चंद्र राय का कहना है कि अनाज बांटने के क्रम में अनाज नीचे गिर जाता है और उस अनाज को भी लाभुक को दे देते हैं, क्योंकि अनाज सीमित मात्रा में मिलता है। वहीं अनाज लेने आई महिला रीता देवी ने अनाज लेने से मना कर दिया।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future