नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

चार शादी करने वाली विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

अस्थावां (नालंदा दर्पण)। अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मालती गांव से एक विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है। मृतका राहुल पासवान की 23 वर्षीया पत्नी रानी कुमारी बतायी जाती है।

ग्रामीणों की सूचना पर अस्थमा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।

सदर अस्पताल परिसर में मृतका की ननद गुड़िया देवी ने बताया कि रानी कुमारी ने चार शादी की है, जिसमें दूसरी शादी मेरे भाई से की गई है। बहुत बार पंचायत भी की गई। इसकी सूचना अस्थावां थाने को भी दी गई थी। इसके बावजूद कभी किसी और लड़के के साथ भाग जाती थी। फिर वापस आ जाती थी। इसके बाद भी भाई राहुल भाभी रानी कुमारी को रखने के लिए तैयार था।

उन्होंने बताया कि रानी परिवार जनों को बराबर धमकी दिया करती थी की फांसी लगाकर मर जाएंगे या जहर खा लेंगे जिससे सभी परिवार के लोग सहमे हुए थे। इस बीच बीते सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर, दूसरी ओर मृतका के भाई मेघी नगमा गांव निवासी संजय पासवान ने बताया कि पति-पत्नी के आपस में झगड़ा के बाद बहन रानी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हत्या का मुकदमा तो नहीं करेंगे लेकिन शादी के वक्त दहेज में सामान सहित एक लाख रुपए दिए थे, वह वापस कर दे।

अस्थावां थानाध्यक्ष का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकार परिजनों को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा। किसी परिजन की ओर से आवेदन नहीं मिला है, फिर भी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3XCHd9QZ0fk[/embedyt]

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=JhDnEB95JwE[/embedyt]

नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nTxQIxOMLBs[/embedyt]

राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध