नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

केके पाठक को लेकर बड़ी झूठ वायरल, नहीं दिया ऐसा आदेश

नालंदा दर्पण डेस्क। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया से मेन स्ट्रीम की मीडिया तक बिहार शिक्षा विभाग और उससे जुड़े अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर एक बड़ी झूठ खबर वायरल हो रहा है। इस झूठी खबर ने राजनीतिक गलियारों तक को काफी गरम कर दिया है।

दरअसल, मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के हवाले से एक पत्र वायरल हुआ कि सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के प्रवेश का समय सुबह 6 बजे के बजाय सुबह 5.45 बजे कर दिया गया है, वहीं स्कूल से प्रस्थान करने का समय 1.30 बजे के बाद निर्धारित की गई है। और इस दौरान सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों को सुबह 6 बजे के पहले और दोपहर बाद 1.30 बजे के बाद का ग्रुप फोटो विभाग को भेजनी है।

कहते हैं कि इस पत्र के वायरल होने के बाद सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। इस आदेश को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम की मीडिया तक बिहार शिक्षा विभाग और उसके अपर मुख्य सचिव केके पाठक को निशाने पर ले लिया। पक्ष और विपक्ष दोनों दल से जुड़े नेता इस आदेश की कड़ी आलोचना में जुट गए।

इसी बीच आज मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने आदेश अधोहस्ताक्षरी कार्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बरियारपुर, मुंगेर के पत्रांक- 216, बरियारपुर/ दिनांक-20.05.2024 के द्वारा वायरल पत्र को पूर्णतः निराधार एवं फर्जी बताया है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उक्त वायरल पत्र को सिरे से खारिज एवं फर्जी घोषित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बरियारपुर, मुंगेर पत्रांक- 219 बरियारपुर/ दिनांक- 22.05,2024. की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुंगेर को सूचनार्थ सम्प्रेषित किया है।

साफ है कि सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों को सुबह 6 बजे के पहले और दोपहर बाद 1.30 बजे के बाद का ग्रुप फोटो विभाग को भेजने की खबर फर्जी फैलाई गई थी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.