नगरनौसा में चोरों का तांडव जारी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति उड़ाए

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा क्षेत्र में चोरों का तांडव लगातार जारी है। शातिर चोर बेख़ौफ़ होकर एक के बाद एक घरों को अपना निशाना बना चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

ताजा मामला नगरनौसा के बीच बाजार मोहल्ला एवं बिगहापर की हैं, जहाँ बीती रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ चोरों ने बंद पड़े दो घर में घुसकर करीब 7 लाख की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

पहला घटना नगरनौसा के बीच बाजार मोहल्ला निवासी मंजू देवी के बंद घर को अपना निशाना बनाते हुए चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है।The orgy of thieves continues in Nagarnausa thieves targeted the closed house blew up property worth lakhs 1

गृह स्वामी के मुताबिक शातिर चोरों ने घर में रखे करीब 5 लाख का समान लेकर फरार हो गए, जिसमें सोने व चांदी का गहना, कागज़ात, कपड़ा शामिल हैं।

जबकि दूसरा चोरी नगरनौसा के बिगहापर के अनिल चौधरी के बंद घर को अपना निशाना बनाते हुए चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है।

गृह स्वामी के मुताबिक शातिर चोरों ने घर में रखे करीब 70 हजार नगद व डेढ़ लाख के आभूषण,महंगे कपड़े व बर्तन की चोरी कर लिया।

गौरतलब है कि नगरनौसा के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है, मगर चोरी रोकने की दिशा में पुलिस की तरफ से ठोस रणनीति नहीं तैयार की जा रही है। नतीजा चोरों के हौसले बुलंद हैं।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि बीच बाजार चोरी हुए घटना की जनकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। बिगहापर में हुए चोरी की जनकारी नहीं हैं।

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क को आर्थिक संकट से उबारने की अपील, जनपक्षधर पत्रकारिता को मजबूत करें

राज्यपाल ने संत जोसफ स्कूल खुदागंज के निदेशक को किया सम्मानित

सीएम नीतीश कुमार के हरनौत में वोट नहीं देने पर मुखिया के गुर्गों ने वोटरों को पीटा, कई जख्मी

इसलामपुर नगर पंचायत की अनोखी पहल ‘नेकी दीवार’ की सर्वत्र हो रही प्रशंसा

धान के पुंज-बोझा में आग लगी, कार सवार बदमाशों ने युवक से बाइक छीना

ट्रेंडिंग न्यूज