फीचर्डनालंदाबिग ब्रेकिंगमीडियाशिक्षा

शिक्षिका ने ब्लैकबोर्ड पर लिखाः ‘हाथ-पांव फूलना’ का अर्थ ‘समय पर दारू का न मिलना’

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के मोतिहारी जिले के ढाका प्रखंड के जमुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चौथी कक्षा के ब्लैकबोर्ड पर लिखी मुहावरों की अजीबोगरीब व्याख्या सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। ब्लैकबोर्ड पर ‘हाथ-पांव फूलना’ का अर्थ ‘समय पर दारू का न मिलना’ बताया गया, वहीं ‘कलेजा ठंडा होना’ को ‘एक पैग गले के नीचे उतरने’ से जोड़ा गया। इसके अलावा ‘नेकी कर दरिया में डाल’ का मतलब ‘फ्री में पिलाना’ लिखा गया था।

यह तस्वीर जैसे ही वायरल हुई, शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी और इस घटना से जुड़ी शिक्षिका विनिता कुमारी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा हैं।

शिक्षिका विनिता कुमारी ने अपनी सफाई में कहा कि यह घटना 6 महीने पुरानी हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा हैं। उनका आरोप हैं कि प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी ने उन्हें इस विवाद में घसीटा हैं।

इस घटना ने स्थानीय शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि जांच के बाद क्या निर्णय लिया जाता हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future