बिहार CS के छुटी आदेश पर ACS केके पाठक के निर्देश से उहापोह की स्थिति

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार सरकार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा द्वारा सभी सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूलों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को 8 जून तक बंद करने का आदेश के बीच माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी निर्देश से ओहपोह की स्थिति बन गई है।

मुख्य सचिव ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को जहां भीषण गर्मी एवं लू से बचने के उपाय से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में जारी आदेश किया है, वहीं बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी सरकारी स्कूलों को लेकर कुछ और ही दिशा निर्देश जारी किया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक एवं सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय (संस्कृत विद्यालय सहित) विद्यालयों के संचालन की अवधि पूर्वाहन 06.00 बजे से मध्याहन 12.00 बजे तक निर्धारित की गयी थी। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक तक के लिए प्रारंभिक विद्यालय (कक्षा 1-8 ) तक के विद्यालयों के संचालन की अवधि पूर्वाहन 06.00 बजे से 10.00 बजे तक निर्धारित की जाती है।

साथ ही, मिशन दक्ष एवं विशेष कक्षाएँ पूर्ववत् आयोजित होती रहेंगी। 10.00 बजे के बाद बच्चों को मध्याहन भोजन दिए जाने के उपरान्त ये बच्चे अपने घर को प्रस्थान कर जाएँगे। वहीं 13 मई के शेष आदेश अंश यथावत रहेंगे। इस आदेश पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker