अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

चोरों ने पुलिस की जारी सुस्ती के बीच 50 हजार नकद समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

बेन (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ लगातार चोर चोरी व लूटपाट की घटना का अंजाम दे रहे हैं।

Thieves cleaned jewelry worth lakhs including 50 thousand cash amidst the ongoing lethargy of the police 1थाना क्षेत्र के बारा पंचायत के कौआकोल गांव में रविवार की रात चोरों ने एक गृहस्वामी गणेश पॉल के घर से 50 हजार नगद एवं सोने की आभूषण सहित करीब दो लाख मूल्य के जेवरात ले जानें की बात बताई जाती है।

गृहस्वामी गणेश पॉल जब रात्रि के तीन बजे उठे तो देखा कि कमरे में जैसे तैसे सामान बिखरे पड़े हैं। बक्से एवं ट्रंक के ताले टूटे पड़े हैं। अटैची गायब है।

उन्होंने बताया कि चोर दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना का अंजाम दिया है। पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है। जिसकी वजह से उनके हौसले बुलंद है। पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों में काफी नाराजगी है।

बता दें कि शनिवार की रात भी चोर वभनियावां गांव में चोरी की घटना का अंजाम दे चुका है। इस मामले को लेकर थानें में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जाएगी।

★ यह सामान हुई चोरी: जानकारी अनुसार घर में रखे सोने की दो जोड़ी कर्णवाली, अंगूठी, बेसर, नथिया, चांदी के दो जोड़े पायल, कांसा का बर्तन, नये नये दो कंबल और कपड़े एवं घर बनाने के लिए घर में रखे नकद 50 हजार रुपए बताया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »